रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ड्रिल प्रतियोगिता में एचबी कालेज रहा प्रथम

इगलास। 8 यूपी बटालियन के प्रतिनिधित्व में मंगलायतन विश्वविद्यालय में संपन्न 32 वें वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। सबसे प्रतिष्ठित ड्रिल प्रतियोगिता में सभी कालेजों को पछाड़ते हुए हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स अव्वल रहे। कैंप कमांडेंट कर्नल अजय लूबां ने ड्रिल कमांडर यश चंद्रा को ट्राफी सौंपते हुए पूरी टीम को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया। वहीं ध्रुव शर्मा को भी सम्मानित किया गया। कर्नल लूबां का कहना था की ड्रिल अनुशासन की नींव होती है। प्रतियोगिता में यश चंद्र दिवाकर (ड्रिल कमांडर), राम प्रकाश, प्रशांत कुमार, रोहन कुमार, हेमंत, प्रवीन,विश्वजीत, चिंटू शर्मा, करन, कपिल कुमार, रुद्रांश शर्मा आदि ने भाग लिया था। मेजर सत्यवीर, एनसीसी अफसर कैप्टन एके सिंह, गिरीश गुप्ता, घनेंद्र शर्मा ने टीम को बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!