रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पेंशन अदालत में पेंशनरों से जुड़े 11 प्रकरणों की हुई सुनवाई

अलीगढ़। आयुक्त, अध्यक्ष मंडलीय पेंशन अदालत, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ श्रीमती संगीता सिंह की अध्यक्षता एवं अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, अलीगढ़-आगरा मण्डल महिमा चन्द के संचालन में कमिश्नरी सभागार में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। पेंशन अदालत में पेंशनरों से जुड़े 11 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए मण्डलायुक्त ने तत्परता से कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन अदालत के आयोजन का उद्देश्य सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे उन्हें उनके वैधानिक अधिकार शीघ्र प्राप्त हो सकें। पेंशन अदालत में राजेन्द्र प्रसाद, कार्यालय विकास अधिकारी एटा के प्रकरण में विभागीय विलम्ब को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने निर्देशित किया कि 15 दिन के भीतर निस्तारण न होने की स्थिति में निलंबन की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मोहम्मद अहमद, सहायक अध्यापक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, अलीगढ़ के मामले में अभिलेख सत्यापन कर सूचना वादी को देने का आदेश दिया गया। ललित कुमार वार्ष्णेय, सहायक अध्यापक, जिला विद्यालय निरीक्षक, अलीगढ़ के प्रकरण में उपलब्ध प्रपत्रों के आधार पर 15 दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डा0 राणा परवीन मुख्य चिकित्साधिकारी, अलीगढ़ के संबंध में विभाग को अनुस्मारक भेजकर शीघ्र प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिए गए। पेंशन अदालत में नवनियुक्त अपर निदेशक अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अलीगढ़ योगेश कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी हाथरस आशुतोष, कोषाधिकारी पूजा श्रीवास्तव, वित एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा निखलेश राज, सहायक लेखाधिकारी अश्वनी पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ कोषाधिकारी, लेखाधिकारी, पेंशन पटल सहायकगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!