रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

14 वर्ष बीत जाने के बाद किसान को मिल सका खेत पर कब्जा

अलीगढ़। तहसील कोल के गांव महरावल में एक किसान को अपनी ही जमीन के लिए 14 वर्ष कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद कब्जा मिल सका। शुक्रवार को तहसील की राजस्व टीम ने थाना गभाना की पुलिस टीम के साथ पीड़ित किसान को कब्जा दिला दिया।

महरावल निवासी पुष्पेंद्र पुत्र तेज सिंह ने बताया कि उनके खेत पर गांव के ही रवि, विक्रम, रमेश व मदनपाल पिछले 14 वर्षों से जबरन कब्जा कर खेती कर रहे थे। कई बार उक्त लोगों से खेत को बापस कराने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा नहीं छोड़ा। मजबूरन उसे हाईकोर्ट में वाद दायर करना। जिस पर कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला कर दिया। कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए शुक्रवार को कानूनगो अशोक ने थाना गभाना पुलिस टीम के साथ उसे कब्जा दिला दिया। इस दौरान टीम में भरतरी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह पुनिया, रश्मिपाल आदि मौजूद रहे। 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!