गभाना में हिंदुवादी संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया पैदल मार्च, फूंका पुतला
गभाना। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार से हिंदुवादी संगठनों में आक्रोश है। शुक्रवार को कस्बा में तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया तथा बांग्लादेश का पुतलाफूंका। उन्होंने सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा को ठोस कदम उठाने की मांग की।
कस्बा के महाराणा प्रताप चौक से तमाम हिंदुवादी संगठन के लोग एकत्रित हुए। जहां से वह लाखा बाजार के विभिन्न मार्गों से पैदल मार्च करते हुए मुख्य चौराहे पर जीटी रोड पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा पुतलाफूूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद हिंदुओं के साथ जो कुछ हो रहा वह पूरे विश्व को शर्मसार करने वाला है। वहां पर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है, उनके घरों व प्रतिष्ठानों को आग के हवाले किया जा रहा है।देवी-देवताओं को भी तोड़ दिया। महिलाओं व छोटी-छोटी बच्चियों को भी नही बख्शा जा रहा है। उन्होंने देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से बांग्लादेश समेत अन्य देशों में हिंदुओं की रक्षा के लिए आगे आने व भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्तिन हो, इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान प्रमेंद्र सिंह राना, मुनेंद्र सिंह, सुधीर ठाकुर, वीरपाल सिंह, रामू पंडित, भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर, रिंकेश सिंह, प्रियवृत सिंह चौहान, अवतार सिंह, देववृत सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र राठौर टिंचू, शेखर सिंह, सोनू सिंह, सुमित ठाकुर, भाकियू जिलाध्यक्ष संजय चौहान, छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव, विमल ठाकुर, बलजीत चौधरी, भुवनेश्वर सिंह, डैनी सिंह, नरेंद्र शर्मा फौजी, विष्णु पवार आदि मौजूद रहे।