रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए प्रो. रविकांत, रिसर्च के क्षेत्र में रचा इतिहास

इगलास। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मंगलायतन विश्वविद्यालय ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. रविकांत को एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स 2025 में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। मूल रूप से लखनऊ निवासी प्रो. रविकांत को विश्व स्तर पर 311947 वीं रैंक और भारत में 7906 वीं रैंक प्राप्त हुई है। यह सम्मान उनके दशक भर के शोध, नवाचार और वैज्ञानिक योगदान का प्रमाण है।

उन्होंने विज्ञान की दुनिया में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके नाम अब तक 100 से अधिक शोध पत्र, 15 पुस्तकें और 57 पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने 17 पीएचडी शोधार्थियों को शोध की नई दिशा दी है। उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा गौरव सम्मान, यंग साइंटिस्ट अवार्ड और बेस्ट फैकल्टी अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। रायल सोसाइटी आफ कैमिस्ट्री (यूके), इंडियन केमिकल सोसायटी, अमेरिकन केमिकल सोसायटी और लेनियन सोसाइटी ऑफ लंदन जैसे विश्वविख्यात वैज्ञानिक संस्थानों के फेलो हैं, जो उनके अंतरराष्ट्रीय योगदान को दर्शाता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा सहित चेयरमैन हेमंत गोयल ने उन्हें बधाई दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!