रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्वास्थ्य विभाग के सील किए जाने के बाद भी संचालित हो गए अवैध क्लीनिक

इगलास। ग्राम सिमरधरी में शिकायत पर दो क्लीनिक संचालकों की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो क्लीनिकों को सील करने के साथ ही नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डॉ. अमित शर्मा डिप्टी सी.एम.ओ. अलीगढ ने बताया कि सी.एम.ओ. अलीगढ़ को ग्राम सिमरधरी में संचालित दो क्लीनिकों संचालकों द्वारा बिनी किसी डिग्री के भोले-भाले लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है। इस संबंध में सी.एम.ओ. के निर्देश पर टीम द्वारा जांच की गई तो मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला और जो लोग मिले उनके पास डॉक्टरी करने का कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला, तदनुसार दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया गया है। दोनों क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद यथेष्ट कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान देवेन्द्र कुमार व ग्रामीणों का कहना है कि सील लगाकर जाने के बाद क्लीनिक संचालकों द्वारा सील खोलकर पुन: लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलबाड़ की गई है। इस संबंध में सी.एम.ओ.से जानकारी की तो उनका कहना था कि अगर उनके द्वारा सील लगाए जाने के बाद बिनी अनुमति के सील खोलकर क्लीनिक चलाया जा रहा है तो जांच करके कानून सम्मत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!