रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हादसे में घायल होमगार्ड की भी उपचार के दौरान हुई मौत

- सदलपुर के पास रविवार को हुआ था हादसा, हादसे में दो भाईयों की पहले हो चुकी है मौत

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव सदलपुर के पास रविवार को सड़क पर घूमने वाले आवारा गोवंश से टकरा कर घायल हुए होमगार्ड की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि हादसे में दूसरी बाइक सवार दो भाईयों व गोवंश की रविवार को ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह थी पूरी घटना

महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला माली निवासी 19 वर्षीय सौरव कुमार पुत्र रूपकिशोर हलवाई की दुकान पर काम करता था और परिवार में पांच बहन- भाईयों में सबसे छोटा था । रविवार को सौरव अपने फुफेरे भाई 24 वर्षीय डीलेश पुत्र विनोद निवासी जानकी नगर के साथ बाइक से गोंडा स्थित दुकानदार से रुपये लेने जा रहा था। जैसे ही वह थाना क्षेत्र में गांव सदलपुर के पास पहुंचे। तभी सड़क पर अचानक आए निराश्रित गोवंश से उनकी बाइक टकरा गई थी। जिससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तभी पीछे से ड्यूटी देकर गांव आ रहे गोंडा के गांव करहला निवासी होमगार्ड बिजेंद्र सिंह की बाइक भी गोवंश से टकरा गई थी। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में गोवंश की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों गंभीर घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था। जहां सौरव एवं डीलेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।



उपचार के दौरान होमगार्ड की हुई मौत

गौंडा के गांव करहला निवासी 48 वर्षीय होमगार्ड विजेंद्र सिंह ने भी अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार तड़के उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक चार भाई व एक बहन में सबसे छोटे थे। जबकि व अविवाहित थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।



You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!