रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सैकड़ो पत्रकारों ने ली राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की सदस्यता

- बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की उठी मांग

अलीगढ़। शाहजमाल स्थित तेली पांडा में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनरतले एक बैठक आयोजित किी गई। जिसमें जनपद से सैकड़ों पत्रकरों ने भाग लिया। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा व विभिन्न समस्याओं पर विचार-विर्मश किया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पूरे देशभर में संगठन तेजी से आगे बढ़ रहा है। संगठन पत्रकारों की हर समस्याओं में उनके साथ खड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के पुर जोर प्रयासरत है। जल्द ही यह कानून लागू होगा। मंडल महासचिव अरुण शर्मा ने कहां कि सिर्फ किसी बड़े बैनर के लिए काम करने से कोई पत्रकार बड़ा नहीं बन जाता है। पत्रकार अपने अनुभव व योग्यता से बड़ा होता है। किसी भी पत्रकार साथी के साथ छोटे बड़े पत्रकार होने का भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रत्येक पत्रकार साथी हमारा भाई है चाहे वह किसी भी छोटे- बड़े बैनर के लिए काम करता हो। संगठन प्रत्येक साथी की समस्या के साथ खड़ा हुआ है। किसी भी कीमत पर पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दास्त नही किया जायेगा। मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर बालाजी ने कहां कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा क़ानून बिल लागू करवाते हुए विजय का परचम लहराया है अब उत्तर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा बिल लागू कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन करके सरकार से पत्रकार सुरक्षा बिल लागू करने की जोरदार मांग की जाएगी। जिसके लिए संगठन की तैयारी जोर शोर से चल रही है। राष्ट्रीय महासचिव युवा रहीस सर ने कहां कि देश भर में हर रोज पत्रकारों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसको कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश पर पूरे प्रदेश में पत्रकार सम्मलेन आयोजित करके संगठन विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई वही सैकड़ो पत्रकार साथियों ने संगठन की सदस्यता ली है। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर रेखा शर्मा एडवोकेट, अवधेश कुमार, अकरम खान, मोंटी उर्फ मनीष कुमार, आमिर खान, हिमांशु मडराक, मनीष गभाना, पुलकित पाठक, फरजाना खान, खालिद भाई, नसीम अहमद, डॉ.असलम खान, गुड्डू, नौशाद खान, इलियास भारती, नसीर सैफी, आरिफ खान, हाजी मो. यूनुस, कमल हसन, आफाक अली आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!