सनातन धर्म यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
- अंतरराष्ट्रीय कथा वचाक आचार्य शिवाकांत महाराज के नेतृत्व सनातन संस्कारों को घर-घर पहुंचाने के निकाली जा रही है यात्रा
अलीगढ़। राष्ट्र रक्षा, समाज की एकजुटता एवं भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों एवं सनातन संस्कारों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज के नेतृत्व में कानपुर से शुरू हुई सनातन धर्म यात्रा सोमवार को अलीगढ़ पहुंची। जहां पर लोगों ने पुष्प वर्षा का जोरदार स्वागत किया।
यात्रा का श्री खेरेश्वर धाम मंदिर से मां गंगा की भव्य आरती के साथ शुभारंभ हुआ। यात्रा नादापुल, देहलीगेट चौराहा, बारहद्वारी, रसलगंज, कठपुला, स्टेट बैंक, सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, दुबे का पड़ाव होते हुए अचलताल स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित शिवाकांत महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि देश को कमजोर करने और जाति- धर्म में बांटने के षड्यंत्र को रोकने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में सनातन यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा का उद्देश्य देश को कमजोर करने और हिंदुओं को जाति धर्म में बांटने के अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र और देश की कट्टरवादी शक्तियों के चक्रव्यूह को तोड़ने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि सनातन मूल्यों सिद्धांतों और संस्कारों को घर-घर तक जन-जन तक पहुंचाऊंगा, भारतीय संस्कृति और मानव मूल्यों में सारी पृथ्वी अपना कुटुंब माना गया है। आज का संकट यह है की प्रगति और तरक्की की दौड़ में हम अंधे होकर भाग रहे हैं और हमको अपने परिवार के बच्चों को भी संस्कार देने का समय नहीं है, इसलिए समाज में विश्वास का संकट खड़ा हो गया है।
हम उस संस्कृति और इतिहास के साथ पैदा हुए हैं जहां राजतिलक से पहले पिता की इच्छा और आदेश को मानकर राम बनवास को चले गए और जिसको राज पाठ मिला वह भरत 14 वर्ष तक राम की खड़ाहूं सिंहासन पर रख तपस्वी की तरह जिया। दूसरी तरफ एक इतिहास है जिसमें सिंहासन के लिए अपने पिता को कैद में डाला भाई को काट डाला हमको जाति वर्ग ऊंच नीच भाषा पहनावे के आधार पर बांटने का षड्यंत्र हो रहा है। सनातन यात्रा का मकसद सबको एक सूत्र में बांधना और संस्कारों से गर्वानभूति कराना है सनातन मानव ही नहीं पेड़ पौधे जंगल नदी में भी जीवन देखता है।
चींटी को भी आटा खिलाने की बात करता है ,इसलिए सनातन यात्रा निकालने की आवश्यकता महसूस हुई संपूर्ण विश्व में रहने वाला प्रत्येक नागरिक सनातनी है और वह संपूर्ण सनातनी हो जाए तो सभी वाद विवाद ख़त्म हो जाए और अपना भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्री राम व भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस दौरान कोल विधायक अनिल पारासर, शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, ठा. राजकुमार सिंह तोमर, वीरेंद्र सिंह पुंडीर, आचार्य प्रभाकर कृष्ण मोहिनी शरण, भाजपा नेता मानव महाजन, अमित हरकुट, आचार्य सुनील कौशल महाराज, विकास शर्मा, अमित चौधरी, गौरव अग्रवाल, प्रशांत चौधरी, महंत कौशल नाथ महाराज, अनिल तिवारी, नीरज शर्मा अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, डॉ राजीव अग्रवाल, आचार्य अवनीश वशिष्ठ, रवि शर्मा, ज्ञानेंद्र चौहान, अजीत सिंह तोमर पं. उत्तम शुक्ल आदि मौजूद रहे।