रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पति ने पत्नी से विवाद होने पर मारी खुद को गोली, गंभीर घायल

अतरौली। क्षेत्र के गांव नहल में पति ने पत्नी से हुए विवाद के चलते खुद को गोली मार ली। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गांव नहल निवासी नाहर सिंह का गुरुवार दोपहर में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। जिस पर नाहर ने तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली। गोली लगते ही नाहर लहुलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज पर परिजन व आस-पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हुए युवक को उपचार के लिए कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर युवक की गंभीर हालत बनी हुई हैं। इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद होने पर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है, युवक का उपचार जारी है। मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!