रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

नाले में मिला लापता युवक का शव

लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र के मथुरा बाईपास स्थित नाले में गुरुवार को लापता युवक का शव पड़ा मिला। वह मीट फैक्ट्री से काम कर घर के लिए निकला था। पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर पंचनामा की कार्रवाई कर बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोराव क्षेत्र के नोगवां अर्जुनपुर निवासी 30 वर्षीय शाहबुद्​दीन पुत्र राजुद्​दीन मथुरा बाईपास स्थित एक मीट फैक्ट्री में ट्रैक्टर चलाता था। बुधावार रात में वह फैक्ट्री से घर लौट रहा था। तभी तालसपुर पुलिया के पास नाले में गिर गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार को राहगीरों को नाले में युवक का शव पड़ा दिखाई पड़ा। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर थाना पुलिस व मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। जिस पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त शाहबुद्​दीन के रूप में कर ली। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!