रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रोटी बैंक ने पितृ दिवस पर कराया जरुरतमंदों को भोजन

अलीगढ़। पितृ दिवस एक ऐसा दिवस है जो हर साल हमारे पिताओं के प्रति सम्मान, प्यार और आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन हम अपने पिताओं की सेवा, मार्गदर्शन और जीवन में हमारे प्रति उनके अपार प्रेम को याद करते हैं। लेकिन पितृ दिवस सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं होना चाहिए, बल्कि यह एक अवसर भी है। हम समाज के जरूरतमंदों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद रखें। इस भावना को ध्यान में रखते हुए श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति की पहल रोटी बैंक के तहत पितृ दिवस पर जरूरतमंदों को भोजन कराने का एक सार्थक कार्य किया।

कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी ने बताया कि भोजन प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। कोई भूखा न रहे यह सुनिश्चित करना हम सब का कर्तव्य है। हम अपनी व्यवस्थाओं का सदउपयोग करके उन लोगों तक भोजन पहुंचा सकते हैं जो जरुरतमंद हैं। इस पुण्य कार्य से मानसिक शांति और संतुष्टि प्रदान होती है। इस अवसर पर यतेंद्र प्रताप सिंह, अशोक पाठक, प्रवीन शर्मा, मनोज कुमार, ललित कुमार आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!