रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास की बेटी ने ताइक्वांडों में जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र का किया नाम रोशन

इगलास। कस्बा के सराय बाजार निवासी विशाल उपाध्याय की 11 वर्षीय बेटी सांची उपाध्याय ने ताइक्वांडों में प्रदेश स्तर पर सव जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण व एक रजत पदक प्राप्त करके तहसील व जनपद का नाम रोशन किया है। कानपुर क्षेत्र के कल्याणपुर में गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में 26 से 28 मई तक उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो के तत्वावधान में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अलीगढ़ के 70 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में भाग लिया था। विदित रहे कि सांची बीएलवी एकेडमी में कोच शालिनी चौहान व राजीव चौहान से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

26 मई से 28 तक कानपुर में हुई प्रतियोगिता

कानपुर के कल्याणपुर के गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो द्वारा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें अलीगढ़ की टीम ने ट्रॉफी जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में अलीगढ़ के 70 खिलाड़ियों ने विभिन्न कैटेगरी में भाग लिया तथा 11 स्वर्ण 13 रजत पदक तथा 7 कांस्य पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं

क्युरुगी कैडेट महिला स्वर्ण पदक तनीषा भारद्वाज

कैडेट पुरुष वर्ग स्वर्ण पदक मोहम्मद अनस

जूनियर पुरुष वर्ग अंडर 78 किलोग्राम स्वर्ण पदक जयदीप सिंह

कैडेट महिला रजत पदक निहारिका शर्मा, प्रेरणा तिवारी, नेम वती कश्यप,

कैडेट पुरुष वर्ग रजत पदक साहिल यादव, श्रीस बंसल

कैडेट कांस्य पदक महिला दिव्यांशी

पुरुष वर्ग सीनियर कांस्य पदक अंकुर कुमार, चित्रांगद,निश्चय चौधरी, आदित्य चौहान

सब जूनियर एकल महिला वर्ग स्वर्ण पदक सानवी

रजत पदक सांची उपाध्याय

सब जूनियर एकल पुरूष वर्ग स्वर्ण पदक काव्यांश

सब जूनियर युगल जोड़ी स्वर्ण पदक सांची उपाध्याय, काव्यांश सब जूनियर युगल जोड़ी रजत पदक सानवी, श्रीस बंसल

जूनियर पुरुष एकल वर्ग रजत पदक श्रेष्ठ अग्रवाल

जूनियर युगल जोड़ी स्वर्ण पदक श्रेष्ठ अग्रवाल ,मेल्विना अग्रवाल

जूनियर टीम स्वर्ण पदक मुदित हरियाणा, श्रेष्ठ अग्रवाल ,पवन कुमार

16 से 30 वर्ष आयु वर्ग में महिला एकल स्वर्ण पदक आंचल आहूजा

युगल जोड़ी रजत पदक आंचल आहूजा कार्तिक राज सिंह

कांस्य पदक जयदीप सिंह, अनन्या चौहान

16 से 30 आयु वर्ग पुरुष एकल रजत पदक कार्तिक राज सिंह

कांस्य पदक आकाश भारद्वाज

30 से 40 आयु वर्ग एकल पुमसे रजत पदक सुनील यादव

40 से 50 आयु वर्ग स्वर्ण पदक सुनील कुमार सनी

50 से 60 आयु वर्ग रजत पदक देवेंद्र पाल सिंह

30 वर्ष से ऊपर युगल जोड़ी स्वर्ण पदक सुनील यादव ,दीक्षा तिवारी

30 वर्ष से ऊपर टीम रजत पदक देवेंद्र पाल सिंह, सुनील यादव, सुनील कुमार सनी

अलीगढ़ से रेफरी पीयूष गॉर, मोनिका गुप्ता रहे।

पुमसे रैफरी राजीव चौहान , शालिनी चौहान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा रेफरी

टीम कोच परवेज दिलानी,प्रतीक भारद्वाज,फातिमा युसूफ ,आदि रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!