सांस्कृृतिक कार्यक्रमों के साथ समर कैंप का हुआ समापन
इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे छह दिवसीय समर कैंप का बुधवार को विधिवत समापन हो गया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रतिभा व कौशल को देखते हुए सम्मानित किया गया। समापन पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को तालिया बजने पर मजबूर कर दिया। कैंप में योगा, नृत्य, गीत, क्रिकेट, बैडमिंटन, शतरंज, वालीबाल, हस्तकला, शिल्पकला, आउटडोर, इंडोर गेम के अतिरिक्त कला कौशल, नृत्य कौशल आदि का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रियंका अग्रवाल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। प्रधानाचार्या रुबीना शाहिन ने कहा कि हमें गर्मी की छुट्टियों में भी अच्छा करना है और सीखते रहना है। इस अवसर पर नीतू तोमर, सीमा खुराना, पूनम राघव, अंजली वशिष्ट आदि थे।