रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में बैंक में रुपये जमा करने आई वृद्ध महिला को टप्पेबाजों ने बनाया शिकार, 50 हजार रुपये लेकर हुए फरार

गभाना। कस्बा में एक बैंक से रुपये निकालकर दूसरे बैंक में रुपये जमा करने जा रही वृद्ध महिला को टप्पेबाजों ने अपना शिकार बना लिया। टप्पेबाज महिला को अपनी बातों में फंसाकर कपड़े में बंधे कागज के टुकड़ों को पकड़ा कर 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों में कैद टप्पेबाजों की पहचान कराने में जुट गई है।

कस्बा के आंबेडकर चौक की रहने वाले मुनेश कुमार की पत्नी सावित्री देवी शनिवार को कस्बा स्थित एसबीआई बैंक से अपने खाते से 50 हजार रुपये निकालकर पास में ही पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने के लिए गई थी। तभी बैंक में उन्हें दो युवक मिल गए और उनसे अपने डेढ़ लाख रुपये जमा करने की कहने लगे। जिस पर सावित्री देवी ने मना कर दिया, लेकिन दोनों ही युवक नहीं माने और बार-बार रुपये जमा करने का अनुरोध करने लगे। इसी बीच दोनों युवकों ने नोटों के आकर के कपड़े में बंधे कागज के टुकड़ों की गड्डी को उनके हाथों में पकड़ा दिया और अपनी बातों में फंसाते हुए बैंक से बाहर ले आए। जब तक सावित्री देवी कुछ समझ पाती इससे पूर्व ही दोनों युवकों ने उनके हाथों से 50 हजार रुपये ले लिए और रफूचक्कर हो गए। जब सावित्री देवी ने कपड़े ेको खोलकर देखा तो गड्डी में ऊपर सिर्फ पांच सौ का नोट लगा हुआ था जबकि नीचे कागज के टुकड़े रखे हुए थे। जिन्हें देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी वहां मौजूद अन्य लोगों व बैंक कर्मियों को दी। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही दोनों टप्पेबाजों को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपियों की फुटेज बैंक व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिनकी पहचान कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!