जानलेवा हमला में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
चंडौस। थाना पुलिस ने पिछले दिनों भवापुर में हुई मारपीट व जानलेवा हमले के मामले वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इंस्पेक्टर चंडौस आरके सिसौदिया ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र के गांव भवापुर निवासी संदीप ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 22 अप्रैल की रात में गांव के ही नीरज, आकाश, विशाल, सुजीत, सुमित, अंकित, अनुज आदि उसके घेर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। जिस पर उसके पिता धर्मवीर, मां सुमन, बहन प्रीति व बुआ के बेटा दीपक ने गाली-गलौज करने से मना किया। जिस पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट करते हुए सभी को घायल कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में आरोपी आकाश, व अनुज को शनिवार को पुलिस ने वघियान रोड भावपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।