नलकूपों पर लगे तीन ट्रांसफार्मरों क्षतिग्रस्त कर सामान चोरी
खैर। थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों को चोर क्षतिग्रस्त कर कीमती सामान चोरी कर ले गए। मामले में जेई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
जेई अजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्र के गांव सजना में लक्ष्मी सिंह, राजेंद्र शर्मा व संतोष कुमार के खेतों पर लगे नलकूपों पर रखे ट्रांसफार्मरों को चोर 16 नवंबर की रात्रि में क्षतिग्रस्त कर उनमें से क्वाइल, तेल समेत अन्य कीमती सामान को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।