रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अयोध्या में विराजे भगवान श्रीराम, श्रद्धालुओं ने मनाया उत्सव

- जगह-जगह धार्मिक आयोजनों की रही धूम

गभाना। श्री अयोध्या धाम स्थित नवीन मंदिर में सोमवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर समूचा नगर रामोत्सव की खुशियों में सराबोर रहा। क्षेत्र में तमाम कार्यक्रम एवं साज-सज्जा लोगों के उत्साह की गवाही दे रहे थे। भोर की पहली किरण के साथ ही सड़कों पर बड़े, बूढ़े, बच्चे रामनामी भगवा पताका लिए जय श्रीराम के उद्घोष करते उत्साह में लवलेश दिख रहे थे। देर रात तक समूचा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोषों व पटाखों की आवाजों से गूंजता रहा।इस दौरान क्षेत्र के सभी छोटे-बड़े मंदिरों आकर्षक तरीके से सजाया गया। पूरे दिन सुंदरकांड, रामयण, हनुमान चालीस के अलावा भजन-कीर्तनों का दौर चलता रहा। वहीं जगह-जगह भंडारों व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी देर शाम तक चलता रहा। विभिन्न मंदिरों में राम परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा भी कराई गई। लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों व मंदिरों को फूलमालाओं, दीपक, रंग-बिरंगी झालरों से सजा रखा था, वहीं देर रात तक जमकर आतिशबाजी की। चहुंओर ऐसा नजारा था मानो भगवान श्रीराम अयोध्या में नहीं बल्कि नगर में ही बिराजे हो, हर तरफ दीवाली जैसा माहौल था।कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ, सुदंरकांड का पाठ कराकर प्रसाद का वितरण किया। यहां पर नीरज गुप्ता, भोला शंकर वर्मा, रोहित वर्मा, संजू कश्यप, ठा. धर्मेंद्र सिंह, अतुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सनी शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रोहित ठाकुर, धर्मपाल सिंह, सतपाल सुमन, दर्शन गुप्ता आदि का सहयोग रहा।कस्बा के श्री कामेश्वर महादेव मंदिर पर रामभक्तों ने अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण एलइडी पर देखा। वहीं संगीतमय सुंदरकांड में श्रद्धालु जमकर झूमे, समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। यहां पर रवि सारस्वत, अनिल सारस्वत, चेयरमैन अभिमन्युराज सिंह, देवकीनंदन पांडे, भुवनेश कुमार सिंह, शिवकांत रावत, राजकुमार डिस, देवेंद्र शर्मा, अनिल प्रधान, अवनीश ठाकुर, चौ. मनवीर सिंह, प्रशांत सारस्वत, सचिन सारस्वत, आर्यपुत्र कन्हैया, विपिन कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर हवन-यज्ञ, सुंदरकांड का पाठ कराया। शाम को श्रद्धालुओं ने 11 सौ दीपों से मंदिर को सजाकर जमकर आतिशबाजी की। यहां पर बाबा सीताराम दास, पूर्व ब्लाक प्रमुख यशपाल माहौर, नीलमणी माहेश्वरी, सुशील वशिष्ठ, अनुराग कौशिक, रामू पंडित, बिट्टू शर्मा, पदमपाल माहौर, हरीश माहेश्वरी, अतुल गर्ग आदि मौजूद रहे।क्षेत्र के गांव ग्वालरा स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर से भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिससे पूरा गांव राममय हो गया। शाम को समूचे गांव को 11 हजार दीपों से सजाया गया। यहां पर ग्राम प्रधान पति सतेंद्र सिंह भोला, चंडौस ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रेशमपाल सिंह, अरविंद सिंह, गौरव शर्मा, चेतन सिंह, बैनी सिंह, लक्ष्मीराज सिंह आदि मौजूद रहे।

कस्बा के जादौन मोटर्स पर नीरज सिंह, जितेंद्र सिंह पम्मी, सुनील सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, मोहित वशिष्ठ आदि के नेतृत्व में प्रसाद का वितरण किया गया। कस्बा के लाखा बाजार को भी दुकानदारों ने भव्य तरीके से सजाकर सुंदरकांड, हनुमान चालीस का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया। कालेज रोड पर अमित गोयल व दुर्गेश गोयल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। कस्बा में पंजाब नेशनल बैंक के पास कालीचरन माहौर, जितेंद्र शर्मा, सचिन भारद्वाज, सुरेश चंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, महेश अग्रवाल आदि ने प्रसाद का वितरण किया।दौरऊ स्थित काली मां पर रूद्राक्ष सेवा समिति के तत्वावधान में राम दरवार की धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया। यहां दीपमाला जादौन, विनोद तिवारी, अर्चना तिवारी, विजयपाल सिंह, मनीषा सिंह, मानवेंद्र सिंह, रश्मि सिंह, राहुल सिंह, गुल्लु सिंह, प्रणव तिवारी, दुर्वेश सिंह, अमर पाल, मौनु, अनीता देवी, ममता देवी, रीमा,रागिनी आदि का सहयोग रहा।क्षेत्र के गांव कोरह रूस्तमपुर में श्रद्धालुओं ने भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए चल रही थी। जिससे समूचा गांव राम के रंग में रंग गया। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां राजकुमार सिंंह प्रधान, हरिओम, टीटू सिंह, कपिल सिंह, राहुल सिंह, यतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कस्बा स्थित बिजलीघर पर भी जेई गजराज सिंह के नेतृत्व में खीर का वितरण किया गया। यहां पर राकेश सिंह, सोनू शर्मा, नरेश तेवतिया, ललित कुमार, चेतन सिंह, टिंकू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!