रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

उदयवीर सिंह पहलवान ने मुकुट पहनाकर किया व्यास का स्वागत

इगलास। क्षेत्र के गांव मई में समाजसेवी उदयवीर सिंह पहलवान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के छटे दिन व्यासपीठ का स्वागत किया। उन्होंने व्यास देवीराम शास्त्री का फूल माला व चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया। व्यास ने कथा श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा वेदों का सार है। कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। कलियुग में भागवत कथा मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। उदयवीर सिंह ने कहा कि हमें धार्मिक कार्य व मानवता की सेवा करते रहना चाहिए। इस अवसर पर गोपाल सिंह, सुखवीर सिंह, भोला पहलवान, वीरेंद्र सिंह, संगीतादेवी, गोरी, माधवी आदि थे।

जाट महासभा का हुआ विस्तार

इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने बताया कि आठ मई 2016 को अराजनैतिक जाट महासभा का गठन किया गया था। महासभा का नवीनीकरण करते हुए उसका विस्तार किया गया है। इसमें अब 51 सदस्य को स्थान दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को तहसील मुख्यालय पर पंचायत करके सदस्यों में से पदाधिकारियों का चयन होगा। महासभा का उद्देश्य समाज को एकजुट करने के साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है।

error: Content is protected !!