घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मृत्यु
अलीगढ़। इगलास कोतवाली क्षेत्र में मथुरा रोड पर स्विफ्ट चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव सिकुर्रा निवासी 40 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र तालेवर सिंह अपने साथी डबला पुत्र तेजवीर सिंह के साथ बांके बिहारी दर्शन करके मंगलवार की शाम चार बजे बुलट से गांव लौट रहे थे। मथुरा रोड पर धर्मवीर फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर के समीप पीछे से आई स्विफ्ट के चालक द्वारा बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्य प्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आई थी। वहीं, घटना के बाद स्विफ्ट भी सड़क के साइड में पलट गई थी। उपचार के दौरान घायल सत्य प्रकाश की मृत्यु हो गई। गुरुवार को पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।