अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का किया भंडाभोड़, तीन चोर किए गिरफ्तार
- कब्जे से चोरी की 5 बाइक व अवैध हथियार किए बरामद
अलीगढ़। थाना दादों पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय वाहन गैंग का भंडाभोड़ किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक, अवैध दो तमंचा व कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने रविवार को तीनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दादों थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरधरपुर पुलिया के पास से अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नाम अजय कुमार उर्फ काली पुत्र राजेंद्र सिंह उर्फ छोटेलाल निवासी पियावली थाना मुकीमपुर, नेकसे उर्फ रिंकू पुत्र भूपसिंह निवासी गिरधरपुर, दादों, लालसिंह पुत्र राम खिलाड़ी निवासी लहरा सलेमपुर थाना दादों बताया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक के अलावा दो तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने जनपद में वाहन की चोरी की घटनाओं को कबूल किया है, उन्होंने बताया कि आरोपी वाहनों को चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटाकर दूसरे जनपदों में बेच दिया करते थे। रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई विजय कुमार, एसआई सोहनपाल वर्मा, एसआई रहीश पाल सिंह, एसआई नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीप सिंह, कांस्टेबल लोकेश कुमार, लव कुमार, सचिन धामा, मोंटी दहिया आदि शामिल रहे।