रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को बताए साक्षात्कार के गुर

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय व सुशांत विश्वविद्यालय, गुड़गांव के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल दोनाें विश्वविद्यालय के विद्यार्थियाें को साक्षात्कार के गुर बताए गए, वहीं समूह चर्चा पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आईबीएमसी, डीसीईए एवं बायोटेक के विद्यार्थी शामिल हुए। सभी विद्यार्थियाें को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मुख्य वक्ता डा. सगारिका गोस्वामी ने विद्यार्थियाें को साक्षात्कार के गुर बताते हुए कहा कि साक्षात्कार में प्रस्तुतीकरण व भाषा संवाद का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वहीं साक्षात्कार लेने वाले को हमारे अंदर अनुशासन दिखना चाहिए, इससे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं उन्हाेंने संस्थाआें में जॉब के लिए होने वाली समूह चर्चा पर विचार रखे। मंविवि के संयोजक लव मित्तल ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के अंत में सुविवि की संयोजक प्रो. मीनाक्षी गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सह संयोजक डा. सोनी सिंह रहीं। कार्यक्रम के आयोजन पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव बिग्रे. समरवीर सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से विद्यार्थियों को शैक्षिक विकास में सहयोग मिलता है। इस अवसर पर डा. जावेद वशीम, डा. शालू अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, नितिन आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!