पंजाब नेशनल बैंक शाखा में मनाया गया 129 वां स्थापना दिवस
जट्टारी। कस्बा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बुधवार को 129 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
शाख प्रबंधक ने बताया कि 129 साल पहले लाला लाजपत राय ने पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना की थी। आज पूरे में देश में बैंक की शाखाएं संचालित हैं। उन्होंने मौजूदा लोगों को बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया है साथ बैंक कर्मियों ने विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को मिष्ठान, चॉकलेट आदि का वितरण किया। इस मौके पर संजय शर्मा, संजीव, राजकुमार, रिंकू, सतीश, गजेंद्र शर्मा, गोला शर्मा, योगेश पालीवाल, जॉनी आदि लोग मौजूद रहे।