रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रूबी आसिफ ने व्रत रखकर मनाई जन्माष्टमी, बेटा को कान्हा के रूप में किया तैयार

अलीगढ़। हिंदू देवी-देवताओं की पूजा-पाठ करने के साथ ही त्योहारों को मना कर विवादों में रहने वाली मुस्लिम नेत्री रूबी आसिफ खान ने अपने घर में गुरुवार को जन्माष्टमी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया है। उन्होंने जन्माष्टमी पर्व पर व्रत रखने के साथ ही अपने घर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा- अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को भी कान्हा के रूप में तैयार किया।

भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने सबसे पहले अपने घर पर गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया था और घर पर बप्पा की स्थापना की थी। इसके बाद से ही वह चर्चाओं में आ गई थी। उनके खिलाफ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने फतवा भी जारी कर दिया था, लेकिन वह डरी नहीं।

इसके बाद वह लगातार नवरात्रि, दीवाली, जन्माष्टमी जैसे त्योहार लगातार मना रही हैं। उनकी इसी गतिविधियों के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। वह बिना डरे लगातार हिंदुओं के त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रही हैं। इतना ही नहीं रूबी आसिफ के साथ उनके परिवार के सभी लोग भी इस पूजा- पाठ में शामिल होकर उनका सहयोग करते हैं। यही वजह है कि उनका परिवार अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं।

गुरुवार काे उन्होंने न सिर्फ अपने घर पर व्रत रखकर कान्हा की प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना की, बल्कि अपने बेटे को भी बाल कृष्ण के स्वरूप में तैयार किया। परिवार का पूजा अर्चना करने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान का कहना है कि ईश्वर और अल्लाह सब एक ही हैं। वह जितनी शिद्दत से नमाज पढ़ती हैं और अल्लाह के लिए रोजे रखती हैं। उतनी ही शिद्दत से जन्माष्टमी और नवरात्रि के व्रत भी रखती हैं। भगवान की पूजा अर्चना करने में उनके दिल को सूकून मिलता है। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दूसरे लोग इस बारे में क्या सोचते हैं, बस उन्हें जिस काम को करने से सुकून मिलता है, वह बिना डरे परिजनों के सहयोग से उसे करती हैं।

 

गभाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में गूंज रहा जय कन्हैयालाल की

अलीगढ़ जनपद में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों ने मोहा मन

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!