ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सीओ के साथ शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
खैर। कस्बा स्थित देशी, अंगेजी शराब व बीयर की दुकानों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम मृणाली अविनाश जोशी व सीओ राकेश सिसोदिया ने आबकारी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। एसडीएम से ग्रामीणों ने ओवररेट पर शराब बेचने तथा विरोध पर सेल्समैनों द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।
जिस पर उन्होंने बुधवार को सीओ के साथ दुकानों का औचक निरीक्षण कर शिकायत की हकीकत को जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक का रजिस्टर से मिलान, रेट लिस्ट, सीसीटीबी कैमरों, बार कोड की बारीकी से जांच करने साथ ही लाईसेंस समेत अन्य जरूरी कागजातों को चेक किया। उन्होंने मौजूदा सेल्समैनों को निर्देशित किया कि ओवर रेट पर शराब की ब्रिकी करने या गांवों में दुकान की अवैध रूप से शराब बिकने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकान का लाईसेंस निरस्तीकरण करने के साथ ही कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मौजूदा लोगों से गांव में अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना तत्काल इलाका पुलिस व पुलिस कंट्रोल रूम को देने तथा सरकारी दुकानों से ही शराब खरीदने की अपील की।