अज्ञात वाहन की टक्कर साईकिल सवार घायल
अलीगढ़। रोरावर के जलालपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने साईकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में साईकिल सवार युवक गंभीर रूप से घालय हो गया। जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोधा के गांव हैवतपुर निवासी रामफल पुत्र नेत्रपाल रोरावर क्षेत्र में जलालपुर रोड पर बैल्डिंग की दुकान चलाते हैं। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर साईकिल से घर जा रहे थे। तभी पुलिया के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी साईकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर लोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।