रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल को जाट महासभा ने दिया समर्थन

इगलास। इगलास नगर पंचायत चुनाव को लेकर हर रोज नए समीकरण बन रहे हैं। बुधवार को इगलास नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल को जाट महासभा ने अपना सर्मथन दे दिया है। बतादें की नगर के हाथरस रोड स्थित मिलन वाटिका में जाट महासभा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान जाट महासभा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मंच पर खड़े होकर समर्थन देने का आव्हान किया।

पदाधिकारियों ने कहा कि जाट महासभा भाजपा प्रत्याशी के साथ है। वहीं, पुष्पा अग्रवाल के पुत्र समाज सेवी सुमित अग्रवाल ने जाट महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जाट और वैश्य एक होने का मतलब इगलास नगर पंचायत में परिवर्तन अवश्य होकर रहेगा। अगर पुष्पा अग्रवाल इगलास नगर पंचायत अध्यक्ष चुनी जातीं है तो इगलास में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगवाई जाएगी। वहीं, जाट महासभा के समर्थन मिलने बाद भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल द्वारा कस्बे में रैली भी निकाली गई। भाजपा प्रत्याशी पुष्पा अग्रवाल द्वारा नगर के विकास को समर्पित अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है। जिसमें विभिन्न प्रकार की घोषणाएं की गई हैं। इस मौके पर चौधरी हरपाल सिंह, डा. लिट्टे सिंह, बल्लभ चौधरी, पंकज चौधरी, कमल चौधरी, आदेश चौधरी आदि सहित जाट महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!