रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कारगिल विजय दिवस की मनाई जा रही थी खुशियां, इस गांव मेें पसरा मातम

- बिजौली के सैनिक का बीमारी के चलते हुआ निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

अतरौली। पूरे देश में जहां बुधवार को कारगिल विजय दिवस की गौरवगाथा को याद कर खुशियां मनाने के साथ ही इस गाथा को लिखने वाले वीर सपूतों की वीरता, शौर्य और शाहदत को नमन किया जा रहा था। वहीं क्षेत्र के गांव बिजौली में एक सैनिक की मौत की खबर पाकर लोगों की खुशियां मातम बदल गई। सैनिक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। जहां बेटे के शव को पिता मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े वहीं पत्नी व बच्चे सुध-बुध खो बैठे। बीएसफ के जवानों ने शस्त्र सलामी देकर पुष्क चक्र भेंट कर अंतिम विदाई दी। सैनिक को अंतिम विदाई देने के जन सैलाव उमड़ पड़ा।

2011 में BSF में हुए थे भर्ती

बिजौली निवासी पोप सिंह के पांच बेटा व दो बेटियों में तीसरे नंबर के बेटा नरेश कुमार सिंह वर्ष 2011 में BSF में भर्ती हुए थे। उनकी वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनाती थी। नरेश कुमार बीती 15 जुलाई को छुट्टी बिताने के लिए घर आए थे। 18 जुलाई को अचानक से उनके सिर में तेज दर्द हुआ। जिस पर परिजन उन्हें छर्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, तबियत बिगड़ता देख चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ के रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधार न हुआ तो परिजन उन्हें सोमवार को दिल्ली के बेंकटेश्वर अस्पताल ले गए। जहां पर मंगलवार रात्रि में उपचार के दौरान 37 वर्षीय सैनिक नरेश कुमार ने दम तोड़ दिया।

सैनिक का शव देख पिता हुए मूर्छित

बुधवार को नोएडा 36 वीं बटालियन के BSF के जवान अपने ट्रक से सैनिक के पार्थिव शरीर को जैसे ही गांव लेकर पहुंचे वैसे ही गांव में हाहकर मच गया। पिता पोप सिंह बेटे के शव को देखते ही मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़े। जैसे- तैसे उन्हें होश में लाया गया तो वह बेटे से लिपट कर फपक फपक रोने लगे। पत्नी दीपिका व बेटा प्रखर व बेटी हरिपिता रो-रोकर बेसुध हो गए। मासूम बच्चों को पापा-पापा चिल्लाते हुए देख वहां मौजूदा सभी लोगों की आंखें नम हो गई। सैनिक तीन बच्चों के पिता थे।

BSF जवानों ने दी सलामी

सैनिक की मौत की जानकारी पर आस-पास क्षेत्र से लोगों का जनसैलाब अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा। इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम, लेखपाल निर्दोष शर्मा, अमीन प्रमोद भारती, एसआइ श्रीनिवास, हरीश गौड़ एडवोकेट, प्रधान पति बनवारी लाल कोरी, जुगेंद्र सिंह, नरेश, शिवम सिंघल, डा. बिट्टू, प्रेमपाल सिंह, जीवन दत्त उपाध्याय, फौजी राजाबाबू, गजेंद्र सिंह, राजा सिंघल, श्याम विजय प्रधान, जयप्रकाश शर्मा, डब्बू जाटव, अमित गोस्वामी, नितिन गौड़, ओमवीर सिंह प्रजापति, चौ. बोधपाल सिंह, अर्जुन चौधरी, सचिन गोस्वामी ने पुषचक्र अर्पित कर सैनिक को श्रद्धांजलि। वहीं BSF की 36 वीं बटालियन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!