रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मजदूरों के प्रति रखें सम्मान व नैतिकता का भाव

इगलास। एलबीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूरों के उत्थान पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्या रुबीना शाहीन ने परिचर्चा में विद्यार्थियों को बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मजदूर, गरीब परिवारों तक न पहुंच पाना, अशिक्षा व उनके मूल अधिकारों से उन्हें वंचित रखना, सामाजिक उपेक्षा के कारण मजदूरों की हालत जस की तस बनी हुई है। छात्रा वैष्णवी ने कहा कि मजदूरों की समस्या उनके अधिकार, उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है। सह-निर्देशिका प्रियंका अग्रवाल ने मजदूर दिवस की शुरुआत एक मई 1918 में मद्रास में श्रमिक संघ बनाकर की गई थी। जिसमें श्रमिक वर्ग को उपेक्षित ना होना पड़े व उनके अधिकारों उन्हें प्राप्त हो। अरुण मिश्रा ने कहा कि देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ है। प्रबंधक हरीमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को मजदूरों के प्रति सम्मान, समानता एवं नैतिकता का भाव रखें, जिससे उन्हें श्रमिक या मजदूर होने पर गर्व हो। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में कार्यरत श्रमिक वर्ग से फतेह सिंह, गोपाल, सतीश, रोहित, कालू आदि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रानी, धरणी, नेहा, हिमांशी, पूनम राघव, सीमा खुराना, अलका शर्मा, राहुल उपाध्याय, शुभम शर्मा, सीपी सिंह, विवेक सोनी, योगेंद्र शर्मा आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!