रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

खैर के सिपाही की अयोध्या में 8 वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

खैर। क्षेत्र के गांव तकीपुर के रहने वाले एक सिपाही की अयोध्या में स्पेशल ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में 8 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। सिपाही का शव पुलिस लाइन के पास मिला है। सूचना पाकर मृतक सिपाही के परिवार मे कोहराम मच गया है। परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए है।

स्पेशल ड्यूटी पर अयोध्या गए हुए थे

तकीपुर निवासी 38 वर्षीय देवेंद्र पाल सिंह उर्फ मोनू पुत्र स्व. नरेंद्र कुमार यूपी पुलिस में यातायात सिपाही थे। वर्तमान में उनकी मूल तैनाती फिरोजाबाद में थी। अयोध्या पुलिस के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान देवेंद्र की स्पेशल ड्यूटी अयोध्या में लगी थी। वह रिजर्व पुलिस लाइन में बनी इमारत में आठवीं मंजिल पर रह रहे थे। शनिवार रात में वह अपने कमरे में सोए हुए थे। परिजन देवेंद्र के मोबाइल पर कॉल कर रहे थे। लेकिन उनका फोन नहीं उठा। परिजनों ने पुलिस लाइन के प्रतिरक्षा अधिकारी को फोन किया। इसके बाद देवेंद्र की तलाश की गई। पुलिस ने सिविल लाइन क्षेत्र के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चैक किया, लेकिन देवेंद्र का कोई पता नहीं लग सका। खोजबीन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बिल्डिंग के पास उनका शव रात में देखा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सिपाही की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई है। पुलिस विभिन्न विंदुओं पर जांच करने के साथ ही बिल्डिंग में रहने वाले अन्य पुलिसकर्मियों से अलग-अलग पूछताछ में जुटी है।

बड़े भाई भी पुलिस में हैं दारोगा

सिपाही की मौत की सूचना पाकर परिवार में कोहराम मच गया। देवेंद्र छह भाईयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई लोकेंद्रपाल सिंह भी यूपी पुलिस में दारोगा के पद पर है और वर्तमान में उनकी तैनाती मुजफ्फरनगर में हैं। जबकि पिता भी यूपी पुलिस में थे। देवेंद्र की पत्नी बच्चों के साथ आगरा में रहती हैं। हादसे की सूचना पाकर वह भी गांव पहुंच गई। परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए। मृतक देवेंद्र तीन बच्चों के पिता थे। ।

error: Content is protected !!