रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस में हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, लोगों ने जमकर बरसाए फूल

- काली के करतब देख रोमांचित हुए दर्शक

चंडौस। कस्बा में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे कस्बा में जगह-जगह सुंदरकांड के पाठ के साथ ही प्रसाद व भंडारों का आयोजन हुआ। वहीं शाम को श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें काली के करतब ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। जिससे समूचा कस्बा भक्तिमय हो गया।

कस्बा के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर से शाम को करीब चार बजे से डीजे व बैंड बाजों की मधुर धुनों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम-लक्ष्मण, हनुमान, अघोरी समेत एक दर्जन से अधिक भव्य झांकियां शामिल थी। कस्बा के विभिन्न मार्गाें से शोभायात्रा के गुजरने पर ग्रामीणों ने पुष्पों की वर्षाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान काली के स्वरूप ने अपने करतबों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि युवा हाथों में भगवा झंडा लेकर जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे समूचा कस्बा राम के रंग में रंग गया। इस दौरान सीओ गभाना शुभेंदु सिंह व इंस्पेक्ट डीके सिसौदिया के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मुस्तैद रही। इस मौके पर जय शर्मा, शिवम शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, विक्की वर्मा, मनोज मित्तल, सुमित माहेश्वरी, मनोज शर्मा भट्टा वाले , संदीप पाटिल शर्मा, शिवम गुप्ता, सोनू गुप्ता, मलखान सिंह, अंजुल वर्मा, जयदेव, डीएस भारती, इंद्रदेव गौड़ उर्फ मुन्ना पंडित, प्रदीप माहेश्वरी, मोनू शर्मा, राजू वर्मा, पवन वर्मा, बालेन्द्र वर्मा, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!