रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

रामलला के दर्शन को चंडौस से पैदल यात्रा पर निकला रामभक्त

-करीब 600 किमी की यात्रा कर पहुंचेगा अयोध्या

चंडौस। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों खासा उत्साह व आस्था देखने को मिल रही है। रामभक्त इस ऐतिहासिक दिन को और भी विशेष बनाने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुट हुए हैं। वहीं देश के अलग-अलग स्थानों से लोग कड़ाके की ठंड होने के बाद भी कठिन पैदल यात्रा करते हुए सनातन धर्म की एकता और अखंडता का संदेश लेकर अयोध्या धाम पहुंचने को निकल पड़े हैं।

इस क्रम में कस्बा चंडौस के टीचर्स कॉलोनी निवासी एक रामभक्त भी मंगलवार को पैदल यात्रा पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए निकल पड़ा निकल पड़ा।

कस्बा चंडौस के टीचर्स कॉलोनी निवासी अमित शर्मा हाथों में भगवा झंडा लिए व पीठ बैग टांगे यात्रा के रवाना हुआ तो बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर व मिष्ठान खिलाया, वहीं ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर विदा किया।

रामभक्त अमित शर्मा ने बताया कि जिस दिन न्यायालय से अयोध्या के मंदिर का फैसला आया था उसी दिन उन्होंने पैदल यात्रा कर रामलला के दर्शन करने का निर्णय लिया था और मंदिर का भव्य निर्माण हो चुका है तो वह यात्रा के लिए निकल पड़े हैं।

वह प्रतिदिन 50-60 किमी की यात्रा कर करीब 600 सौ किमी दूरी कर 19-20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगे। वहां प्रभु श्री राम के दर्शन कर 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशली हैं, जो भगवान श्रीराम को अध्योध्या में अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठापित होते देखेंगे।

 

रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में शराब की दुकानें व स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!