रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लोकसभा चुनाव – बसपा ने बदला प्रत्याशी, हितेंद्र उपाध्याय बंटी काे दिया टिकट

अलीगढ़। बसपा ( बहुजन समाज पार्टी) ने सोमवार देर शाम को अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी की ओर से पूर्व में मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारने की घोषणा की थी, लेकिन अब पार्टी की ओर से नामंकन से पूर्व प्रत्याशी बदलकर ब्राह्मण प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी पर अपना दांव खेला है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

रियल एस्टेट कारोबारी है हितेंद्र

बसपा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उपाध्याय बंटी अलीगढ़ के रियल एस्टेट कारोबारी हैं। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे। उनका राज पैलेस से काफी करीबी नाता रहा है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा से शहर विधानसभा से टिकट की दावेदारी भी पेश की थी, लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक स्व. संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा को अपना प्रत्याशी बनाया था। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए और पार्टी की ओर से सांसद प्रत्याशी बन गए। बसपा से टिकट पाकर उन्होंने सभी को चौंका दिया है। राजनैतिज्ञों की मानें तो अब अलीगढ़ में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

पूर्व में पार्टी ने गुरफान नूर को बनाया था प्रत्याशी

बसपा ने पहले इसी माह पार्टी में शामिल हुए गुरफान नूर को प्रत्याशी घोषित कर मुस्लिम कार्ड खेला था। गुरफान नूर AIMIM के जिलाध्यक्ष रहे थे और नगरीय निकाय चुनाव में अलीगढ़ से मेयर पद के प्रत्याशी रह चुके हैं। चुनाव से ठीक पहले वह बसपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने मुस्लिम कार्ड खेलकर दलित और मुस्लिम मतदाताओं के सहारे जीत हासिल करने की तैयारी की थी। नामांकन से पहले ही गुरफान नूर को रविवार को अचानक हार्ट अटैक आ गया था। अचानक तभीयत बिगड़ने पर उनके परिवार जन और समर्थकों ने उन्हें तत्काल नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में रखा था। हालांकि उनकी हालत में अब पहले से सुधार है और डॉक्टरों ने उन्हें खतरे के बाहर बताया है। पार्टी ने अंतिम समय में प्रत्याशी बदलकर ब्राह्मण चेहरा पर दांव खेलकर सभी को चौंका दिया है।

3 अप्रैल को कराएंगे नामांकन

बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर हितेंद्र कुमार उपाध्याय को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली व आगरा अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह के जरिए उन्हें यह सूचना मिली है। हाईकमान के निर्देशानुसार प्रत्याशी 3 अप्रैल (बुधवार) को अपना नामांकन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यकर्ता घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्रित होंगे और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!