रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मिनी टैंकर ने टेम्पो में मारी टक्कर, बालिका की मृत्यु

इगलास। गौंड़ा थाना क्षेत्र में भैंया की पुलिया पर एक अनियंत्रित मिनी टैंकर ने आगे चल रहे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टैंपो सवार एक बालिका की मृत्यु हो गई, मां भी चुटैल हो गई।

कस्बा गौंडा के टंकी वाला मोहल्ला निवासी वीरपाल सिंह की पत्नी गुडिया आठ वर्षीय बेटी वंशिका के साथ अपनी ननद के यहां जा रही थी।गौंडा से इगलास के लिए मां-बेटी टैंपों में बैठ गई। जैसे ही टैंपोइगलास-गौंडा मार्ग पर भैंया की पुलिया पर पहुंचा पीछे से आ रहे अनियंत्रित मिनी टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका को राहगीरों ने लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में मां भी चुटैल हो गई। सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल गौंडा थाना क्षेत्र में है।सीएचसी से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए गौंडा थाने को अवगत करा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!