गभाना में क्षत्रिय महासभा की हुई महापंचायत
सम्मान न देने वालों को चुनाव में सबक सिखाने का लिया निर्णय
गभाना। क्षत्रिय महासभा की रविवार को टोल प्लाजा के पास एक मैरिज होम में महापंचायत हुई। जिसमें समाज के लोगों से एकजुट होने व क्षत्रियों की उपेक्षा करने वालों को चुनाव में सबक सिखाने का निर्णय लिया गया।
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश को अखंड भारत बनाने के लिए अपनी रियासतें दान में दी, क्षत्रिय समाज की माता बहनों ने इस राष्ट्र की अस्मिता को बचाए रखने के लिए मुगलों से लड़ाई के लिए बेटों को कुर्बान कर दिया। एशिया में राज करने वाले क्षत्रिय समाज का आज राजनीतिक तौर अस्तित्व को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अाज हम एक नहीं हुए तो भविष्य में क्षत्रिय समाज को मिटा दिया जाएगा। उन्होंने क्षत्रिय समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने गांव- गांव जाकर क्षत्रिय विरोधी पार्टियों के बारे में सजातीय बंधुओं को जागरुक करने का सुझाव रखा। महापंचायत मे क्षत्रिय समाज की उपेक्षा करने एवं सम्मान न देने वालों को चुनाव में कड़ा सबक सिखाने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह नेताजी ने संचालन डाॅ. शैलेंद्रपाल सिंह ने व कृष्णा ठाकुर ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डाॅ. रक्षपाल सिंह, डाॅ. धर्मवीर सिंह, डाॅ. नरेश सिंह, अजीत सिंह राघव, गोविंद चौहान, शीलू ठाकुर, सुमंत किशोर, वीरेश प्रधान, धीरू पहलवान,अभिषेक सिंह ,दिनेश ठाकुर, रजत प्रताप सिंह, निक्की ठाकुर, विपिन सिंह, अनेक सिंह चौहान, इंजीनियर आरपी सिंह, प्रमोद चौहान, सुधीर सिंह, श्रीपाल चौहान, देववृत सिंह चौहान, मुनेंद्र सिंह, देवराज चौहान, अन्नू तौमर, नेम सिंह सोलंकी, धर्मेंद्र तोमर, अशोक सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, नरेश ठाकुर, दानी ठाकुर, अनुज प्रताप सिंह, भानू प्रताप सिंह, बिट्टू ठाकुर, दीपक ठाकुर, राजकुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, योगेश ठाकुर, भगत सिंह चौहान, संदीप चौहान, बिक्की चौहान, संजय चौहान, गजेंद्र राघव, लोकेश राघव, अजय ठाकुर, गौरव तोमर, मुकेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।