मंगलायतन विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रमुख परीक्षाएं
इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की प्रमुख परीक्षाएं व्यापक सुरक्षा प्रबंधों के मध्य शुरू हो गई। कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा 19 दिसंबर को संपन्न होंगी। परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था इस प्रकार की गई है कि उन्हें एक दूसरे से नकल करने का अवसर न मिले। उड़नदस्ता भी परीक्षा के दौरान सक्रिय है जो परीक्षा कक्षों का आकस्मिक निरीक्षण कर रहा है।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी तत्काल प्रारंभ कर दिया गया है। परीक्षा समापन के साथ परिणाम भी यथाशीघ्र घोषित किया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यार्थी विवि प्रांगण में एक दूसरे से चर्चा करते हुए दिखे। परीक्षा में आए सवालों के उत्तर को लेकर विद्यार्थियों ने अपने साथियों से संवाद किया।
किसी को प्रश्नपत्र आसन लगा तो किसी को कठिन। छात्रा खुशबू ने बताया कि प्रश्न पत्र सरल आया था। दीपिका ने कहा परीक्षा देने के लिए विवि प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई हैं। छात्र अब्दुल कलाम ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा रहा परिणाम भी बेहतर रहेगा।