रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

बालक में टक्कर मारकर घर में घुसी मैक्स

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाहुली में शनिवार की देर शाम घर के बाहर खेल रहे बालक में मैक्स पिकअप के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। हादसे में घायल बालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं मैक्स बालक में टक्कर मारकर घर में घुस गई।

गांव विसाहुली निवासी शाह आलम का सात वर्षीय बेटा अयाज अरहाम शनिवार की शाम सात बजे घर के बाहर गली में खेल रहा था। इस दौरान गोरई की ओर से आ रही सामान लदी हुई मैक्स पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बालक में टक्कर मार दी। इसके बाद मैक्स दीवार व टिनशेड को तोड़ते हुए घर में घुस गई। स्वजन गंभीर रूप से घायल बालक को उपचार के लिए कस्बा के लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां से डाक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ जेएन मेडिकल कालेज हास्पिटल में डाक्टर ने बालक का मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात मैक्स पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!