रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

मयंक बने मिस्टर व अंशिका बनी मिस फ्रेशर

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डीसीईए विभाग के बीटेक के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में किसी ने गीत गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई तो किसी ने भाव नृत्य की प्रस्तुत दी। रैंप पर जूनियर्स ने वाॅक कर अपना परिचय दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के सामने प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम व कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रति कुलपति कहा कि विद्यार्थियों को आज नई टेक्नोलॉजी के साथ चलने की आवश्यकता है।

कुलसचिव ने कहा कि बाज पक्षी आसमान मैं सबसे ऊपर उड़ता है। अपनी बेहद गहरी नजर, शक्ति व ताकत के लिए जाना जाता है। आपको बाज के जीवन से सीखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर मयंक और मिस फ्रेशर अंशिका, मिस्टर हैंडसम क्षितिज व मिस ब्यूटी गरिमा को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक की भूमिका में डा. स्वाति अग्रवाल, डा. हिबा इस्लाही, हिमांशु शर्मा रहे। कार्यक्रम संयोजक विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम रहे। संचालन जाह्नवी, अलताफ, निखिल व चंचल ने किया।

इस अवसर पर डा. मनोज वाष्र्णेय, डा. सनी कुमार, अभिषेक गुप्ता, लव कुमार, उमेश चंद्र शर्मा, शर्मा सोनू कुमार, दिव्या माहेश्वरी, लुबना अंसारी, अमित कुमार उपाध्याय, मोहम्मद हमजा जकी, डा. हीरा फातिमा, डा. प्रभात बंसल, दिलीप, राजेंद्र, कामिनी, अभय आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!