रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हस्तकला में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

-मंगलायतन विश्वविद्यालय में दीपोत्सव का हुआ रंगारंग शुभारंभ

इगलास। हस्तकला हो या नृत्य व गायन कला की त्रिवेणी का अद्भुत संगम गुरुवार को मंगलायतन विश्वविद्यालय के शिप्रा सभागार में देखने को मिला, यह अवसर था दीपोत्सव का। जिसमें विद्यार्थियों के हस्तनिर्मित दीपक, झालर, पेंटिंग ने सभी का मन मोह लिया। इस दो दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन दृश्य एवं कला विभाग द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी विद्यार्थियों द्वारा दी गई।

शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा सजाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया और उनके हुनर की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कुलपति ने कहा कि हमारे देश की हस्तकला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। यह कला समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम भी है। विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाला दीपोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है।विभागाध्यक्ष डा. पूनम रानी ने सभी अतिथियों को स्टॉलों का भ्रमण कराया व आभार प्रकट किया। हस्तनिर्मित कलाकृतियों के साथ खान-पान के स्टॉल भी सजाए गए थे। प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थियों ने इन स्टॉलों से खूब खरीदारी की। कार्यक्रम समन्वयक विलास पालके व सह-समन्वयक अजय सिंह राठौर रहे। आयोजन में देवाशीष चक्रवर्ती, उदय सिंह, आरके घोष का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. सिद्धार्थ जैन, डा. राजेश उपाध्याय, डा. संतोष गौतम, डा. सौरभ मिश्रा, डा. प्रेमलता, मनीषा उपाध्याय, मयंक जैन, चंदेल कुलश्रेष्ठ आदि थे।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!