ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में हुआ मीडिया सेमिनार का आयोजन
हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी काॅलोनी केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को मीडिया सेमीनार का आयोजन आनंदपुरी काॅलोनी स्थित ओम शांति सभागार में किया गया।
कायर्क्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए शांति मीडिया के संपादक बीके गंगाधर भाई ने कहा कि दिन भर स्वयं की और परिवार की जिम्मेदारियों के लिए और समाज में होने वाली विभिन्न नकारात्मक और सकारात्मक खबरों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भागती दौड़ती जिंदगी में से कुछ पल आत्मा के निज के सश्क्तिकरण के लिए प्रतिदिन निकालने से जीवन कमर्योगी बन जाता है। ज्ञात हो कि बीके गंगाधर भाई ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू से प्रकाशित ओम शांति मीडिया के संपादक हैं और वे वर्ल्ड आॅफ रिकार्ड लंदन, इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स से भी सम्मानित हैं। उन्होंने बताया कि ओम शांति मीडिया में बिना विज्ञापन और सकारात्मक आध्यात्मिक खबरों के लिए अखबार प्रिंटिंग मूल्य पर प्रकाशित किया जाता है।
सेमीनार में अतिथि के रूप में टीवी 30 इंडिया चैनल के निदेशक एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव राजदीप तोमर, दूरदर्शन चैनल से मनीषा उपाध्याय, दैनिक जागरण अलीगढ़ से योगेश कौशिक आदि वक्ताओं ने भी विचार रखे।
इस अवसर पर राहुल शर्मा, भुवनेश्वर वाष्णेय, अमित शर्मा, शुभम गुप्ता, अनिल चौधरी, सूरज मौर्या, सुनील कुमार, पीएन शर्मा, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शंभू नाथ पुरोहित, संगीता चौधरी, दीप शिखा शर्मा, दीपिका यादव, सताक्षी मिश्रा, ज्ञानेन्द्र जादौन, चंद्रेल कुलश्रेष्ठ, अर्जुन उपाध्याय, अब्दुल कलाम, हरीश उपाध्याय, दीपक चौधरी, आर्यव्रत पुरोहित, जितेंद्र कुमार, अनिल चैधरी, नवीन शर्मा, मनोज कुमार, देवेश दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। केन्द्र प्रभारी बीके शांता बहिन ने सभी का आभार व्यक्त किया।