रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पिपरमेंट फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

लोधा क्षेत्र के गांव लेखराजपुर- बहलोलपुर की घटना, छह माह से पडी थी बंद 

लोधा। क्षेत्र के गांव लेखराजपुर- बहलोलपुर स्थित पिपरमेंट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक से भीषण आग लग गई। जिसमें चार मजदूर झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं चार दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मश्क्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

क्षेत्र के लेखराजपुर-बहलोलपुर स्थित पिपरमेंट फैक्टरी है। जो कि पिछले छह माह से बंद चली आ रही थी। साेमवार को फैक्टरी में खड़े टाॅवर को चार मजदूर कटर से काटने का काम कर रहे थे। दोपहर में फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। फैक्टरी संचालक ने आग की घटना को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही फैक्टरी में फंसे मजदूरों ने इधर-उधर से कूदकर कर अपनी जान बचाई। आग में तीन मजदूर झुलस कर घायल हो गए।फैक्टरी में आग की जानकारी पर आस-पास के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर लोधा व बन्नादेवी थाना की पुलिस फोर्स के अलावा बन्नादेवी तथा गभाना फायर स्टेशन की चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फैक्टरी में लगी आग इतनी भीषण थी कि चारों दमकल की गाड़ियों का पानी तक खत्म हो गया। तब पास ही गांव से नलकूप चलवाकर गाड़ियों में पानी भरने के बाद कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। लेकिन तब तक फैक्टरी रखा सारा सामान व उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। आग में लाखों रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने बताया कि आग को पूरी तरह से कंट्रोल कर लिया गया है। आग में तीन मजदूर झुलस गए थे, जिन्हें उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!