रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

इगलास। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार को किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कृषि मंत्री, सड़क परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

आठ सूत्रीय ज्ञापन में प्रमुख रूप से बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि को वापस लेने, किसानों के नलकूपों के बिजली बिलों को माफ रखने, बिजली आपूर्ति बढ़ाने, एक्सप्रेसवे निर्माण में अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा देने, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को लेकर संसद में कानून बनाने, कृषि उत्पादों से जीएसटी हटाने, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस को जीएसटी के दायरे में लाने, गरीबों की पेंशन तीन हजार करने, गांव, कस्बों और शहरों में ओयो होटल खोलने पर रोक लगाने जैसी मांगें प्रमुख रहीं। बताया कि 22 जून को लखनऊ में आयोजित किसान रैली में अलीगढ़ सहित पांच मंडलों के किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे। ज्ञापन देने वालों में हरेन्द्र सिंह, गिर्राज स्वामी, सुखवीर सिंह, सुंदर सिंह, नवनीत चौधरी, संतवीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, जवाहर सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज तिवारी आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!