वारंटी को गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव
इगलास। कोतवाली के गांव बेलोठ में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम के ऊपर पथराव किया गया। वारंटी मथुरा व अलीगढ़ के लूट व चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है। पथराव में पुलिस के गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपित के स्वजन व ससुराल पक्ष ने पुलिस के साथ अभद्रता। 13 नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरुवार की देर रात्रि वारंटी सनी पुत्र कैलाश निवासी ग्राम बैलोठ थाना इगलास को गिरफ्तार करने दारोगा सुशील यादव, सिपाही चंद्रेश कुमार, अमृतलाल व गौरव कुमार गए थे। वारंटी को घर से गिरफ्तार भी कर लिया था। इस दौरान उसके स्वजन ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस वालों के साथ जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। अभद्रता करते हुए वारंटी को छुडा लिया। सूचना पर पीआरवी 0721 आ गई, जिसमें अखेश कुमार, महिला कांस्टेबल रेखा, लक्ष्मी व होमगार्ड राजेंद्र कुमार थे। आरोपितों ने पुनः जान से मारने की नीयत से पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे पीआरवी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस वाले घायल हो गए। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया का वारंटी सनी लूट व चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है। कोर्ट के वारंट पर उसे पुलिस टीम गिरफ्तार करने गई थी। उसके स्वजन पुलिस पर हमला करके अंधेरे का फायदा उठाकर छुड़ाकर ले गए। वारंट गिरफ्तारी को छीनकर फाड़ दिया। इस घटना में सनी के पिता कैलाश, रामपाल, नगीना, बबीता, गुड्डी, कैलाश की पत्नी, सनी की पत्नी, गुलतिया उर्फ राधेमोहन, गुल्तिया की पत्नी, हेमा, अवनेश निवासीगण बैलोठ, मुन्ना निवासी आगरा टेडी बगिया, अवनेश की ससुराल वाले आगरा के व अन्य लोगों विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की गिरफ्तार के लिए दबिश दी जा रही हैं।