रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

इगलास क्राईम डायरी

पति से परेशान होकर पत्नी ने की थी आत्महत्या

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी राजकुमार की 50 वर्षीय पत्नी यशोदा बुधवार की दोपहर करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियाें में जलने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के संबंध में मृतका के भाई ओमप्रकाश शर्मा पुत्र भूदेव प्रसाद शर्मा ने पति राजकुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि बहनाई द्वारा बहन को प्रताड़ित व परेशान किया जाता था। परेशान होकर बहन ने आग लगा दी और उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वहीं मृतका का बेटा दीपक उर्फ दीपू गैंग स्टर का वांछित आरोपित है। उसे मुरसान तिराहे से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

तमंचे के साथ पकड़ा

इगलास। कोतवाली क्षेत्र की बेसवां चौकी के प्रभारी रंजीत कुमार ने रवि उर्फ रिबन पुत्र सुंदर सिंह निवासी नया बांस को पकड़ा था। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

घर में घुसकर की मारपीट

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी सूरज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के ही साहब सिंह, बंटी बघेल 21 अप्रैल को हमलाबर होते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!