अधेड़ ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान
लोधा। थाना रोरावर के अलहदादपुर नीबरी में एक अधेड़ ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अलहदादपुर निवासी 50 वर्षीय अब्दुल सलाम ने किसी बात से नाराज होकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह जब परिजनों ने उनके शव को छीना में ग्रिल पर लटका देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ौस के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार बच्चों के पिता थे।
विज्ञापन
