रोटी बैंक की पहल : ईंट भट्ठा मजदूरों के बच्चों को रेस्टोरेंट में कराया भोजन
अलीगढ़। श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति रोटी बैंक मानवीय पहल के लिए जानी जाती है। समिति का ध्येय वाक्य भूखा न रहे कोई को सार्थक करते हुए समिति के अध्यक्ष शिवकुमार सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंदों की सेवा का अभियान निरंतर जारी है।

ऐसी ही मानवीय पहल के तहत कस्बा इगलास के डाउन टाउन रेस्टोरेंट में समिति ने ईंट भट्ठा मजदूरों के बच्चों को स्वादिष्ट भोजन प्रदान किया। इन बच्चों के लिए आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण महंगे रेस्टोरेंट में जाना एक सपने जैसा है। क्योंकि उनके माता-पिता कठिन परिस्थितियों में लंबे समय तक काम करते हैं इसके बाद भी दो वक्त की रोटी ही जुटा पाते हैं। श्री मुरली वाला युवा सेवा समिति ने अपने सामाजिक दायित्व की भावना के तहत बच्चों को पिज्जा, केक, सेंडविच, बर्गर, शेक, चमचम आदि खाद्य वस्तुएं परोसी। बच्चों ने इस स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद लिया, जो उनके लिए एक दुर्लभ विलासिता था। यह पहल बच्चों को खुशी प्रदान करने में सफल रही और समाज में एकता और दया की भावना को भी बढ़ावा दिया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, यतेंद्र प्रताप सिंह, कन्हैया मित्तल, निशांत अग्रवाल, प्रमोद गौड़, राजेश बंसल, तरुन चौधरी आदि थे।
