रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर का पैतृक गांव में हुआ स्वागत, पुरखों की विरासत को किया नमन

गभाना। योगी सरकार में राजस्व राज्यमंत्री का महत्वपूर्ण पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम आगमन पर सुरेंद्र दिलेर का उनके पैतृक गांव में अभूतपूर्व और जोशीला स्वागत किया गया। नए नवेले मंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। जैसे ही मंत्री का काफिला गांव की सीमा में दाखिल हुआ वैसे ही गगनभेदी नारों, ढोल-नगाड़ों की थाप और आतिशबाजी के साथ समर्थकों ने उन्हें पलकों पर बिठा लिया।

विरासत को नमन, दादा और पिता की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण 

राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने अपने इस भावुक दौरे की शुरुआत सबसे पहले दौरऊ मोड़ से की। उन्होंने वहां स्थापित अपने दादा व पूर्व सांसद स्वर्गीय किशनलाल दिलेर एवं अपने पिता व पूर्व सांसद स्वर्गीय राजवीर दिलेर की भव्य प्रतिमाओं पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया। अपने पुरखों की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को नमन करते हुए मंत्री बेहद भावुक नजर आए। इसके बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण और समर्थक उन्हें ढोल-नगाड़ों के साथ एक जुलूस के रूप में गांव लेकर पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर स्वागत किया, वहीं बुजुर्गों ने गले लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।जनता के प्यार का कर्ज दिन-रात सेवा करके चुकाऊंगा

राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर भी पहुँचा हूँ, वह मेरे पूज्यनीय बुजुर्गों के आशीर्वाद, क्षेत्र की सम्मानित जनता के अटूट विश्वास और शीर्ष नेतृत्व की प्रेरणा का ही प्रतिफल है। यह लाल बत्ती और यह पद मेरा नहीं, बल्कि खैर विधानसभा और इस पैतृक मिट्टी के एक-एक नागरिक का है। सरकार ने मुझे जो राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है, उसके तहत समाज के अंतिम छोर पर बैठे लाचार और गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना तथा पूरे क्षेत्र का चौमुखी विकास करना ही मेरी सबसे पहली प्राथमिकता होगी। आप सभी ने जो पलकों पर बिठाकर प्यार और सम्मान दिया है, उसका कर्ज मैं दिन-रात जनता की नि:स्वार्थ सेवा करके चुकाऊंगा।

स्वागत समारोह में यह रहे मौजूद

स्वागत समारोह के दौरान विनय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह डीलन, प्रशांत कुमार, सीटू प्रधान, जसवंत सिंह, संजू प्रधान सोमना, रोहित सिंह, शिशुपाल सिंह, सुखवीर सिंह, डिप्टी सिंह, अमर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, नीरू, नाहर सिंह, पिंकू फौजी, तेजवीर सिंह, मोहन सिंह, निक्की, दीपमाला जादौंन, विनोद तिवारी, राजवीर सिंह, रामबाबू शर्मा, रामोतार सिंह, गजेंद्र सिंह, अर्चना तिवारी, विजय पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, गबडू सिंह, मुकेश गुप्ता, देवराज सिंह, गुल्लू सिंह, अरविन्द सिंह, पप्पू चौधरी, राजू सिंह सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक, पार्टी पदाधिकारी और मातृशक्ति उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!