खेतों से लौट रहे किसान से बदमाश तमंचे के बल पर बाइक व नगदी लूटकर हुए फरार
खैर। थाना क्षेत्र के गांव नयाबास पर नहर पुल के पास खेतों से लौट रहे किसान से बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर बाइक वनगदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
मामले में नयवास निवासी सुदेश कुमार पुत्र दफेदार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती 16 जून की रात में वह बिरौला स्थित पट्टे के खेतों से ट्यूबल बंद कर बाइक से घर आ रहा था। तभी गांव के निकट नहर पुल पर तीन बदमाश खड़े हुए मिल गए। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखते हुए उससे बाइक, दो मोबाइल फोन व जेब में रखे 12 हजार रुपये लूट कर मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।