रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ईट व्यवसायी से बदमाशों ने तमंचा के बल पर लूटी बाइक, पुलिस ने चोरी में ली तहरीर

लोधा। हरिदासपुर मोड़ पर चार बदमाश ईट व्यवसायी से तमंचा के बल पर बाइक लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लूट की घटना की बजाय चोरी की घटना की तहरीर ली हैं।

ताजपुर-रसूलपुर निवासी जीतू शर्मा पुत्र नारायण शर्मा के अनुसार वह रोरावर क्षेत्र में नादा पुल पर ईटों का व्यापार करता है। मंगलवार रात में वह खेरेश्वर चौराहा के पास से सब्जी खरीदकर बाइक घर जा रहा था। जैसे ही वह हरिदासपुर मोड़ पर पहुंचा तभी वहां खड़े चार लोगों ने उसे आवाज देकर बाइक को रूकवा लिया। चारों ने उसे बाइक से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बदमाश तमंचा दिखाते हुए उसकी बाइक को लूटकर फरार हो गए। उसने बाइक लूट की सूचना पुलिस को दे दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उससे लूट की जगह बाइक चोरी की तहरीर ली है। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला लूट का नहीं नहीं है बल्कि चोरी का है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!