रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

हीरपुरा में नहर किनारे दिखा तेंदुआ जैसा जानवर, ग्रामीणों में दहशत

गभाना। क्षेत्र के गांव हीरापुर के पास से गुजर रही मध्य गंग नहर के पास झाड़ियों में तेंदुआ जैसा जानवर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। बाद में वन विभाग के टीम ने मौके पर पहुंचकर स्पष्ट किया कि तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर जंगली बिल्ली है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

शुक्रवार शाम को हीरापुर के ग्रामीण नहर किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को झाड़ियों में बैठा हुआ एक जानवर दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वह तेंदुआ जैसा लग रहा था। जिस पर ग्रामीणों के होश उड़ गए। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसा दिखने वाले जानवर की सूचना थाना पुलिस व एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा को दी।जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसमें तेंदुआ जैसा दिखने वाला जानवर जंगली बिल्ली (wild cat)बिल्ली निकला। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय वन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि जंगली बिल्ली अधिकांश नहरों के आस-पास ही दिखाई देती हैं, क्योंकि उसे नहरें के आस-पास भोजन आसानी से मिल जाता है। यह लोगों पर किसी प्रकार का कोई हमला आदि नहीं करती है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!